टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि मायरा और अरमान डांस करते हैं लेकिन आंख पर पट्टी बंधी होने की वजह से मायरा लड़खड़ा जाती है लेकिन जैसे तैसे वह अपना डांस पूरा करती है.
शो में दिखाया जाएगा कि मायरा सेंकड आती है और इस वजह से वह खुद को कमरे में बंद कर लेती है.
अरमान और अभिरा किसी तरह उसे रूप से बाहर निकालते हैं और तब मायरा नई शर्त रखती है.
वह कमरे से बाहर आते ही बोलती है कि वाणी को होस्टल भेजना होगा. वह वाणी को अपनी मां के साथ बर्दाश्त नहीं कर पाती.
अरमान भी इस चीज में मायरा का साथ देता है. दूसरी तरफ वाणी के हाथ मेहर के सच वाली पेनड्राइव लग जाती है और मेहर को ये पता चल जाता है.
लेकिन जैसे ही वह वाणी के पास जाती है तो बीच में विद्या आ जाती है. विद्या वाणी को खूब सुनाती है और उसे लेकर जाती है. तभी वाणी को मेहर लेकर जाती है.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को बार बार कहेगा कि वह पहले ही कह रहा था कि डांस कंप्टीशन के बाद वाणी को जाना होगा.
मायरा भी ये चाहती है तो उसे ये बात माननी होगी, लेकिन अभिरा का दिल इस बात के लिए नहीं मान रहा होता है. अरमान को कोई जवाब नहीं दे पाती है.
अब देखना होगा कि कहानी किस ओर मोड़ लेती है, जिस वजह से अभिरा और अरमान अलग हो जाएंगे.