कौन है ये स्टार क्रिकेटर, जिसे हर मैच से किया निलंबित...

टी20 विश्व कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें स्टार क्रिकेटर को गंभीर आरोप में हर एक मैच से निलंबित कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार 29 जनवरी को आधिकारिक तौर पर पुष्टि किया है
जिस स्टार क्रिकेटर कि हम बात कर रहे है वो और कोई नहीं बल्कि अमेरिका के एरॉन जोन्स है.
जिन पर लगे पांच आरोपों में से तीन आरोप 2023-24 में खेले गए बारबाडोस आधारित बीआईएम10 टी20 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. वहीं, बाकी दो आरोप उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित बताए जा रहे हैं.
आईसीसी के मुताबिक, एरॉन जोन्स ने मैच के नतीजे, या किसी अन्य पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने या ऐसा करने की साजिश में शामिल होने की कोशिश की.
आईसीसी ने अपने बयान में यह भी साफ किया है कि यह जांच अभी जारी है और आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों या इससे जुड़े लोगों पर भी आरोप लग सकते हैं.
हालांकि, जांच पूरी होने तक आईसीसी इस मामले पर और कोई टिप्पणी नहीं करेगा. एरॉन जोन्स को 28 जनवरी के बाद 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा.
वह USA की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी टीम का हिस्सा थे, लेकिन निलंबन के चलते अब किसी भी चयन के लिए अयोग्य हो गए हैं.