Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 28 July 2024: रोहित और रूही का तलाक करवाएगी अभिरा, शो में अब होगा महा क्लेश...
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, रूही अभी तक अरमान से मूवऑन नहीं कर पाई है।
उसने सोचा था कि वह रोहित की देखभाल करने के बहाने पौद्दार हाउस में वापस आएगी और अरमान को अपना बना लेगी। किंतु अरमान उसे भाव तक नहीं दे रहा है।
ऐसे में अब वह अपना तुरुप का इक्का निकालेगी और अभिरा को अपनी तरफ कर लेगी। जी हां, अब वह सीधे अभिरा को अपनी जाल में फंसाएगी।
सामने आए प्रोमो में दिखाया जाता है कि रूही, अभिरा को अपना लॉयर चुनती है। वह रोहित को अपने और अरमान के बीच से हटाने के लिए उससे तलाक लेने का निर्णय लेती है।
ऐसे में अभिरा, रूही को समझाती है कि उसे उसकी और रोहित की शादी को एक मौका देना चाहिए।
अभिरा कहती है, ‘रूही तुम्हारी लॉयर होने के नाते मैं सबसे पहले तुम्हें ये एडवाइज दूंगी कि रोहित के साथ चीजें ठीक करने की कोशिश करो।’
अभिरा, रूही से पूछती है, ‘अगर रोहित तुम्हारी शादी को एक मौका देना चाहेगा तो तुम क्या करोगी?’ रूही, अभिरा के हाथ से तलाक के पेपर्स लेती है और उसपर साइन कर देती है।
इत्तेफाक से तलाक के पेपर्स रोहित को मिल जाते हैं। रोहित घरवालों के सामने अभिरा से सवाल करता है। वह पूछता है, ‘ये पेपर्स आपके पास कहां से आए भाभी?’ अभिरा डर जाती है।
ऐसे में फूफा-सा और अरमान, दोनों अभिरा से सवाल करते हैं। वे उससे पूछते हैं कि क्या वह रोहित को छोड़कर रूही की तरफ से केस लड़ रही है?