सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अरमान अभिरा के साथ घर छोड़ने के लिए राजी हो जाएगा.

हालांकि अभिरा अरमान को ऐसा नहीं करने देगी. अभिरा अरमान को याद दिलाएगी कि किस तरह से उसने अपनी मां के साथ बचपन बिताया है.
अरमान से बात करने के बाद अभिरा सीधा विद्या के पास पहुंच जाएगी. अभिरा विद्या को एहसास करवाएगी कि उसका फैसला गलत है.
विद्या अभिरा को अपने घर में जगह देने के लिए राजी हो जाएगी.
सोने से पहले अरमान अभिरा के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगने वाला है. अरमान दावा करेगा कि उसने अभिरा की जिंदगी तबाह कर दी.
अगला दिन होते ही अभिरा अपनी पहली रसोई की रस्म को निभाने वाली है. नाश्ते की टेबल पर कावेरी अभिरा को एक सरप्राइज देने वाली है.
कावेरी अभिरा को अपनी कंपनी में नौकरी करने का मौका देगी. कावेरी दावा करेगी कि ऐसा करने से अरमान और अभिरा साथ में ज्यादा समय बिता पाएंगे.
ये बात सुनकर विद्या को जोरदार मिर्ची लगने वाली है. वहीं अरमान और अभिरा को समझ नहीं आएगा कि कावेरी के ऑफर का क्या किया जाए.
दोनों ही सूरतों में अरमान और अभिरा को ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
NEXT
Explore