Navratri 2024: नवरात्रि व्रत के सही नियम क्या है, जानिये...
नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें. मन में गलत विचार न आने दें
नवरात्रि में किसी भी महिला, कन्या या बच्चे का अपमान न करें.
व्रत के दौरान, क्रोध, लोभ, और मोह जैसे तामसी भावों को अपने मन में नहीं लाना चाहिए.
नवरात्रि में यदि व्रत रखते हैं तो बिस्तर पर न सोएं बल्कि जमीन पर सोए
नवरात्रि में तामसिक भोजन, प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा, शराब आदि का सेवन न करे न परिवार वालों को करने दें, इस दौरान शुद्ध और सात्विक भोजन ही करना चाहिए.
व्रत के दौरान यात्रा, लड़ाई-झगड़ा मारपीट, गाली गलौच और गलत काम करने से बचें.
कई लोग व्रत के दौरान फलाहार करके दिन भर कुछ न कुछ खाते-पीते रहते हैं. जो कि ऐसे में व्रत का फल नहीं मिलता है.
व्रत के दौरान नाखून काटना, बाल कटवाना, या दाढ़ी काटना नहीं चाहिए.
नौ दिन के व्रत को बीच में ही नहीं तोड़ना चाहिए. अगर करने में असमर्थ है तो माँ से क्षमा मांग कर व्रत तोड़ सकते हैं.
नौ दिन का व्रत नहीं रख सकते तो सिर्फ पंचमी या सप्तमी, अष्टमी और नवमी या पहली तिथि और नवमी को व्रत रख सकते हैं.
व्रत रखने वाले लोग गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज ग्रहण ना करें. इसकी जगह रागी, सिंघाड़े का आटा, आलू, ड्राई फ्रटूस, टमाटर, मूंगफली, सेंधा नमक, साबुदाना खाएं.