टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अरमान और अभिरा डांस प्रैक्टिस से घर आते हैं और दादी सा को बताते हैं कि पार्टनर बदल गए है.
इसके बाद दोनों ही अपने ऑफिस का काम करने निकलते हैं तभी मेहर घर आ जाती है. मेहर को देख अभिरा का खून खौल जाता है और वो मेहर से टेडी टेडी बातें करेंगी.
शो में दिखाया जाएगा कि मेहर पोद्दार फैमिली के लिए खाना लेकर आएगी लेकिन अभिरा पहाड़ी अमावस्या का बहाना देकर खाना लेने से मना कर देती है और बातों ही बातों में खरी खोटी सुनाती है.
इसके बाद मेहर का नौकर डब्बा लेकर अभिरा के रूम में चला जाता है और वहां पर पेन ड्राइव सर्च करता है जिसमें मेहर की सच्चाई रिकॉर्ड है.
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अबीर कियारा को अपने कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की वजह नहीं बताता और दूसरी तरफ मेहर वाणी के पीछे अपने गुंडे भेज देती है.
अरमान अभिरा वाणी, मायरा को लेकर स्कूल पहुंच जाते हैं. यहां पर अभिरा, वाणी और मायरा के टेंशन लेती है. तभी डांस कंप्टीशन में अनाउंसमेंट होती है.
बच्चों से पहले पेरेंट्स के बीच डांस कंप्टीशन होगा और अरमान अभिरा आपस की टक्कर होगी. इस मौके पर अरमान अभिरा मिलकर मायरा वाणी की दोस्ती करवाने की कोशिश करते हैं.
अभिरा दोनों को बताती है कि उसका बैंड खो गया है ताकि मायरा और वाणी एक साथ ढूंढे, लेकिन ऐसा होता नहीं है. मायरा और वाणी अलग अलग तलाश करने लग जाती है.
इसी बीच अभिरा को टेंशन होती है कि अगर मायरा को पता चलेगा कि डांस कंप्टीशन में अरमान और उसका भी फेसऑफ होगा तो उसकी बेटी कैसे रिएक्ट करेगी.
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अगले दिन विद्या वाणी को मायरा समझ लेती है और उस पर प्यार लुटाती है.
Anupama 26 January 2026: राजनीति में उतारेगी अनुपमा, शो में अब शुरू होगी जबरदस्त कहानी...