राजनीति में उतारेगी अनुपमा, शो में अब शुरू होगी जबरदस्त कहानी...
टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अनुपमा रजनी के पीछे पड़ने वाली है. ऐसे में रजनी अनुपमा को जान से मारने की कोशिश करने वाली है. ऐसा करके रजनी बुरी फंस जाएगी.
अनुपमा रजनी को फंसाने के लिए सबूत जमा करने की कोशिश करेगी. हालांकि रजनी ने ये जाल इतने अच्छे से बुना है कि अनुपमा को एक भी सबूत नहीं मिलेगा. ऐसे में प्रेरणा अनुपमा की मदद करने वाली है.
अनुपमा रजनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल देगी. इतना ही नहीं अनुपमा रजनी के घर के बाहर धरने पर बैठ जाएगी. ये सारी चीजें देखकर रजनी घबराने वाली है.
अनुपमा समझ जाएगी कि वो रजनी को ऐसे हाथ भी नहीं लगा पाएगी. अनुपमा रजनी को हराने के लिए नेतागिरी में उतरने का फैसला करने वाली है. जल्द ही अनुपमा को इलेक्शन का टिकिट मिल जाएगा.
एक पार्टी अनुपमा की पॉपुलैरिटी देखते हुए उसे टिकिट देने वाली है. जल्द ही अनुपमा रजनी को हराने निकल जाएगी. खबर आ रही है कि अगले इलेक्शन में अनुपमा रजनी की गद्दी छीन लेगी.
नेता बनते ही अनुपमा सबसे पहले चॉलवालों की मदद करने वाली है. चॉलवालों को एहसास होगा कि अनुपमा कितनी अच्छी है. जल्द ही ये लोग अनुपमा से माफी मांगने वाले हैं.
चॉलवालों के बाद अनुपमा पराग की भी मदद करने वाली है. पराग के बिजनेस को बचाने के लिए अनुपमा धरती आसमान एक कर देगी. तब जाकर कहीं राही का गुस्सा ठंडा होगा.
अनुपमा के चुनाव जीतते ही रजनी का दिमाग खराब होने वाला है. सत्ता हाथ से जाते ही रजनी तबाह हो जाएगी. रजनी के पास न तो सत्ता रहेगी और न ही अपने लोग...
रजनी को हराने के बाद अनुपमा अपने घर वापस लौटने का फैसला करने वाली है. अनुपमा शाह परिवार के पास जाएगी. लंबे समय बाद घर आकर अनुपमा को भी अच्छा लगेगा.