Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 July 2023: अभीर से दूर रहने के गम में पागल हो जाएगी अक्षरा!, अभिमन्यु लेगा ये बड़ा फैसला...
आज 26 जुलाई 2023 के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि कसौली में अक्षरा घर के बाहर खड़े होकर कुछ कर रही होगी। तभी उसे एक बार फिर अभीर नजर आने लगेगा। वह अभीर के पास जाएगी और उसे डांटने लगेगी।
वह कहेगी कि तू अकेले घर क्यों आया? तेरे पापा स्कूल के बाहर तेरा इंतजार कर रहे होंगे। चल तू उन्हें कॉल करके बता देते हैं।
फिर अक्षरा, अभीर को अपने साथ घर के अंदर ले जाएगी। आगे दिखाया जाएगा कि आस पड़ोस की कुछ औरतें अक्षरा का बर्ताव देख हैरान रह जाएंगी। वह कहेंगी, 'अरे अक्षरा उन्नल भाई जी के बेटे को अंदर क्यों लेकर जा रही है?'
अक्षरा अपने पड़ोसी के बच्चे को अभीर समझकर उसके कपड़े चेंज करेगी। उसे खाना खिलाएगी। लेकिन, तभी ही पड़ोसी पुलिस और अभिनव के साथ घर पर आ जाएंगे।
जब वह बच्चा अपने मां-बाप के पास जाएगा तब अक्षरा को इस बात का एहसास होगा कि वह अभीर नहीं है और वह बेहोश हो जाएगी।
अभिनव पड़ोसियों से माफी मांगेगा और फिर अक्षरा को अंदर लेकर जाएगा। जब वह अक्षरा का माथा छुएगा तब उसे पता चलेगा कि अक्षरा की तबीयत खराब है। अभिनव इस बात की जानकारी बड़े पापा को देगा।
जब अभिनव, बड़े पापा को अक्षरा की हालत के बारे में बता रहा होगा तब अभिमन्यु सुन लेगा। वह बिड़ला हाउस जाएगा और कान्हा जी से शिकायत करेगा। आरोही, अभिमन्यु को समझाएगी और फिर अभिमन्यु, अभीर के साथ कसौली जाने का फैसला लेगा।
लेकिन, मंजरी एक बार फिर अभिमन्यु को रोकने की कोशिश करेगी। अभीर, मंजरी और अभिमन्यु की बातें सुन लेगा और उसे पता चल जाएगा कि अक्षरा बीमार है। वह परेशान हो जाएगा और यहीं पर सीरियल खत्म हो जाएगा।
आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु जब कसौली जाने के लिए तैयार होगा तब उसे पता चलेगा कि अभीर बिड़ला हाउस में नहीं है। अभीर, अक्षरा की हालत के बारे में जान, कसौली के लिए रवाना हो गया है। लेकिन, कहानी में फिर एक ट्विस्ट आएगा।