टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अरमान ने रूही को अच्छे से सबक सिखा दिया है। अरमान ने साबित कर दिया है कि रूही को उससे जरा भी प्यार नहीं है। इसके साथ ही अरमान ने रूही के सामने अभिरा को एक बार फिर से प्रपोज कर दिया है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अब तक आपने देखा, अभिरा अरमान की हालत देखकर खूब रोती है। ऐसे में अरमान दावा करता है कि वो अपने प्यार को कभी अकेला नहीं छोड़ेगा।
अरमान रूही को अकेला छोड़कर अभिरा के साथ चला जाता है। इसी बीच सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक और बड़ा मोड़ आने वाला है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, वापस आते ही अरमान और अभिरा अपनी शादी के मंडप में जाएंगे। आते ही अरमान और अभिरा को कावेरी के गुस्से का सामना करना होगा।
यहां पर रोहित अरमान और अभिरा का गठबंधन करेगा। वहीं मनीष और उसका परिवार भी शादी की रस्मों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान अभिरा बहुत इमोशनल हो जाएगी।
इसी बीच अरमान को पता चलेगा कि अभिरा का मंगलसूत्र खो गया है। इस शादी को रोकने के लिए परिवार के लोग ऐसा करेंगे। हालांकि इस बार भी अरमान हार नहीं मानोगा।
अरमान अपने दोस्तों के साथ मिलकर मंगलसूत्र का इंतजाम कर लेगा। हालांकि परिवार के लोग इसे अपशगुन बताएंगे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही आप देखेंगे कि अभिरा और अरमान की शादी हो गई है। शादी होते ही अभिरा अपने ससुराल जाएगी। ससुराल में गृहप्रवेश की रस्म के जौरान अभिरा काफी ताने सुनने वाली है।
विद्या सबके सामने अभिरा और अरमान को बद्दुआ देगी कि वो दोनों कभी भी खुश नहीं रहेंगे। ये बात सुनकर अरमान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। इस बार अरमान अपने ही परिवार के खिलाफ होने वाला है।