समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक के बाद एक कई ट्विस्ट आ रहे हैं। ऐसे में अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग ट्विस्ट के बारे में बात की जा रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एपिसोड में अभिरा, अरमान के सामने अपने प्यार का इजहार करेगी। इतना ही नहीं, वह उससे ये भी कहेगी कि वह उसके बिना नहीं रह सकती है।
अरमान का रिएक्शन:- पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अभिरा, अरमान को कसकर गले लगा लेगी। वह रोते हुए उससे कहेगी कि वह उसके बिना नहीं रह सकती और वह उससे प्यार करती है, लेकिन अरमान उसके प्यार को ठुकरा देगा। वह वहां से चला जाएगा।
अभिरा उसके सामने विनती करते रहेगी कि वह उसे अकेला छोड़कर न जाए, लेकिन अरमान उसकी बात नहीं सुनेगा। जैसे ही सीन खत्म होगा, दिखाया जाएगा कि अभिरा ये सब सपने में देख रही थी।
रोहित की एंट्री:- कहा जा रहा है कि रोहित पौद्दार की एंट्री के लिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में माहौल बनाया जा रहा है, जिस दिन रूही और अरमान की शादी होने वाली होगी उस दिन रोहित की एंट्री होगी।
दादी-सा नहीं जानती हैं कि रूही और अरमान एक-दूसरे से प्यार करते हैं। ऐसे में जब रोहित आएगा जब वह खुद रूही और अरमान की शादी तोड़ देंगी।
अभिरा और रूही का सच:- इसी रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा का सच सामने आएगा। रूही और अभिरा को बहुत जल्द पता चलेगा कि वह बहनें हैं।
दादी-सा का सच:- वहीं सीरियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विद्या जान जाएगी कि अभिरा ने कोर्ट में झूठी गवाही उसके और माधव के रिश्ते को बचाने के लिए दी थी।
ऐसे में वह खुद अभिरा को पौद्दार हाउस में वापस लेकर आएगी। अब ऐसा होता है या नहीं ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।