गर्मियों में कच्चे आम का पना बेहद फायदेमंद और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यह लू, डिहाइड्रेशन जैसी गर्मी की समस्याओं से बचाता है और पसीने के साथ बह गई शरीर की ताकत को भी फिर से लौटाता है। जानते हैं इसके अन्य फायदे।
आम पना में विटामिन ए, बी, सी, के अलावा फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे अनेक पोषक तत्व मिलते हैं।
आम का पना लू और डिहाइड्रेशन जैसे भीषण गर्मी के दो सबसे बड़े खतरों से बचाता हैं।
गर्मी में नियमित तौर पर आम पना पीने से आप उल्टी-दस्त से बच सकते हैं।
आम पना में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से अपच,कब्ज, पेट की जलन, एसिड रिफ्लक्स आदि में राहत मिलती है।
आम पना का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है और खून से संबंधित विकार भी ठीक होते है।
आम में भरपूर विटामिन ए है। आम का पना गर्मी में आंखों में होने वाली जलन, सूखेपन से बचाता है।
आम पना में लिवर को डिटॉक्स करने के गुण भी होते हैं। एक तरह से यह लिवर की सफाई करता है।
आम पन्ना विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपके बालों और त्वचा के लिए लाभदायक होता है। यह त्वचा को दाग-धब्बों, पिंपल्स से भी बचाता है।
आम पना में फोलेट पाया जाता है जो गर्भ में बच्चे को ठीक से बढ़ने में मदद करता है।
आम पना बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें उन्हें गर्मी में एनर्जेटिक और हेल्दी रखने वाले विटामिन्स और मिनरल्स हैं। इससे पेट के कीड़े से भी आराम मिलता है।
आम पना में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एक स्टडी के अनुसार इसे रोज पीने से फेफड़ों के कैंसर और पेट के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
NEXT
Shah Rukh Khan News