Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22 July 2024: अरमान के साथ हदें पार करेगा रोहित, बेटा का मुंह तोड़ेगा माधव...
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की एंट्री हो गई है। रूही रोहित को घर लेकर आ जाती है, जिसके बाद से पोद्दार हाउस में हंगामे चल रहे हैं। रोहित को रूही और अरमान के बारे में सब कुछ पता है और इसी वजह से वह अपने भाई अरमान से नफरत करने लगा है।
बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अरमान रोहित के पैरों में गिरकर माफी मांगता है और उसे सच छुपाने की वजह बताता है, लेकिन रोहित कुछ नहीं सुनता।
अपकमिंग एपिसोड में भी रोहित भयंकर तमाशा करेगा। इस दौरान दादी सा भी उसका साथ देगी, लेकिन अभिरा रोहित को आईना दिखाने का काम करेगी। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में क्या क्या होगा।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान किसी तरह रोहित को मनाने की कोशिश करता है। वह रोहित को बताता है कि कैसे रूही से सगाई करके वह बहुत खुश था और इसी वजह से उसने किसी को सच नहीं बताया और शादी होने दी।
रोहित ये बात सुनकर भड़क जाता है और कहता है कि उसने अपने भाई के लिए ये घर छोड़ दिया, लेकिन भाई तो अपना है ही नहीं। इस दौरान वह अरमान को सौतेला बोल देता है।
जिससे उसका दिल टूट जाता है। ये सब देखकर माधव रोहित को थप्पड़ मारने आगे आता है, लेकिन दादी सा उसे रोक देती है। इस मौके पर रोहित अपने पापा माधव को भी सुना देता है।
सीरियल में आग देखने के लिए मिलेगा कि इस तमाशे के बाद सब चले जाते हैं। अभिरा दादी को बोलती है कि वह अपना घर टूटने से बचा ले, वरना पछताती रह जाएगी। इसके बाद अभिरा अरमान को संभालती है।
दूसरी तरफ दादी सा और काजल रूही को लाने की बात करते हैं। माधव मना करता है, लेकिन दादी सा रूही को लेने गोयनका हाउस चली जाती है। इन सबके बीच पोद्दार हाउस में रोहित घर छोड़कर जाने की कोशिश करता है।
लेकिन गेट पर अभिरा उसे रोक लेती है। रोहित अभिरा को कुछ नहीं बोलता, लेकिन अभिरा बोलती है, 'अगर तुम यहां से गए तो यहां पर होने वाली हर गलत चीज के जिम्मेदार तुम होगे।' अभिरा की आवाज सुनकर घर के सभी लोग बाहर आ जाते हैं।