Sawan 2024: भूलकर भी सावन पर न करें ये 6 बड़ी गलतियां, वरना भगवान शिव जी हो जाएंगे...
सावन का महीना 22 जुलाई दिन सोमवार यानी आज से शुरू होने वाला है. भगवान शिव का प्रिय श्रावण मास 19 अगस्त तक रहने वाला है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को ही पड़ रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि सावन के पहले दिन घर में 6 गलतियां बिल्कुल न करें.
1. शिवलिंग स्पर्श:- शिवलिंग को पुरुष तत्व माना जाता है, इसलिए सावन के पहले सोमवार पूजा के समय महिलाएं शिवलिंग स्पर्श न करें. आप इसे बिना स्पर्श किए ही पूजा करें.
2. सिंदूर-हल्दी:- चूंकि शिवलिंग को पुरुष तत्व से जोड़ा गया है, इसलिए शिवलिंग पर कभी हल्दी, केतकी के फूल, तुलसी की पत्तियां, हल्दी, कुमकुम, सिंदूर या शंख से जल न चढ़ाएं.
3. काला लिबास:- श्रावण मास के पहले सोमवार उपासक को काले रंग के कपड़े पहनकर भोलेनाथ की पूजा नहीं करनी चाहिए. काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है.
4. तामसिक खान-पान:- सावन के पहले सोमवार में अपना खान- पान बिल्कुल सात्विक रखना चाहिए. इसमें लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें.
5. मांस-मछली:- सावन में बैंगन, मांस मछली या मदिरा पान का सेवन भी वर्जित माना गया है. इस पवित्र महीने में ऐसी चीजों के सेवन से शिवजी रुष्ट हो जाते हैं.
6. क्रोध-अपमान:- श्रावण मास में किसी को अपशब्द न कहें. क्रोध और वाणी दोष से बचें. घर के द्वार पर आए गरीब या जरूरतमंदों को खाली हाथ बिल्कुल न जाने दें.