अरमान के साथ होगा गोलमाल, अभिरा करेगी ये कांड...

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अभिरा वाणी से पूछती है कि वह क्यों भाग गई, जिस पर वह जवाब देती है कि उसे अनाथ जैसा महसूस होता है।
अरमान-अभिरा को यह भी पता चलता है कि वाणी के पास कुछ पैसे हैं। थोड़ी देर बाद उन्हें यह जानकर झटका लगता है।
शो में आगे देखेंगे कि विद्या ने ही वाणी को अनाथालय जाने के लिए उकसाया था और पैसे भी दिए थे।
शो में आप देखेंगे कि अभिरा-अरमान वापस घर लौटते हैं और सीधे विद्या से बात करते हैं।
सच्चाई जानने के बाद मनीषा भी उसे बुलाती है और पूछती है कि क्या उसने सच में ऐसा किया था।
विद्या कुछ भी कहने से मना कर देती है और उनसे कहती है कि वह तभी बात करेगी, जब उसका बेटा यहां होगा।
अरमान खुलासा करता है कि उसकी मां ने ही वाणी को अनाथालय जाने के लिए कहा था और अपनी मां विद्या से बहस करते दिखाई देता है।
कहानी में आगे दिखाया जाता है कि अभिरा अपनी बेटी मायरा को बताती है कि वह और वाणी दोनों डांस कॉम्पिटिशन के लिए क्वालिफाई हो गई हैं।
मायरा उसे बताती है कि कॉम्पिटिशन तभी हो सकता है, जब बच्चा अपने माता-पिता के साथ डांस करे। अब देखना यह है कि अभिरा किसका साथ देगी।