भगवा रूप ले रजनी की वॉट लगाएगी अनुपमा, शो में अब होगा जबरदस्त धमाका...

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि पराग अनुपमा को बताने वाला है कि इस चॉल को तोड़ने के लिए उसने अपना घर तक गिरवी रख दिया है. इस दौरान पराग अनुपमा से इस मामले से दूर रहने के लिए कहेगा.
अनुपमा पराग से मिलकर चॉल में लौटेगी. अचानक ही चॉल के लोग अनुपमा का सामान घर से बाहर फेंक देंगे. ये लोग अनुपमा को चप्पल से मारने की धमकी देंगे. वहीं कुछ लोग अनुपमा को जलील करने वाले हैं.
अनुपमा को बेइज्जत होते देखकर जस्सी का खून खौलने वाला है. जस्सी और सरिता ताई अनुपमा को सपोर्ट करने के चक्कर में चॉल की औरतों से लड़ाई करने वाली है.
चॉल से बाहर होने के बाद अनुपमा सड़क पर घर बनाकर रहना शुरू कर देगी. अनुपमा की ये हरकर भी चॉल के लोगों को पसंद नहीं आएगी. इसी बीच बा और बापूजी अनुपमा से फोन पर बात करेंगे.
रजनी जल्द ही समझ जाएगी कि वो अनुपमा से पंगा लंबे समय तक नहीं ले पाएगी. ऐसे में चॉल को तोड़ने के लिए रजनी एक और नई चाल चलने वाली है ताकि अनुपमा उसका कुछ न कर सके.
तोषु को पता चलेगा कि पराग ने चॉल के चक्कर में अपना सब कुछ गिरवी रख दिया है. तोषु समझ जाएगा कि जल्द ही पराग सड़क पर आ जाएगा. ऐसे में तोषु इस बात का जश्न मनाने वाला है.
अनुपमा भी समझ जाएगी कि आने वाला समय पराग के लिए अच्छा नहीं है. ऐसे में अनुपमा राही और प्रेम को कोठारी हाउस जाने के लिए कहेगी. हालांकि राही और प्रेम अनुपमा को छोड़कर जाने से मना कर देंगे.
अनुपमा को परी रजनी को सबक सिखाने का एक आइडिया देने वाली है. परी के कहने पर अनुपमा डांस रानीज के पेज पर रजनी के खिलाफ मोर्चा खोल देगी. ऐसे में रजनी की इमेज खराब हो जाएगी.
अनुपमा जल्द ही रजनी को कोर्ट में घसीटने वाली है. रजनी ये बात जानकर घबरा जाएगी. अनुपमा कोर्ट में साबित कर देगी कि रजनी ने उसे कैसे बेवकूफ बनाकर गलत पेपर्स में साइन करवाए.