टीवी सीरियल में आप देखेंगे, अनंता एक नए अंदाज में सूरी परिवार के सामने जाने वाला है. अनंता का चार्म देखकर हर किसी की हालत खराब होने वाली है.
आर्यमान भी अनंता से अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा. आते ही अनंता सबसे पहले आर्यमान पर डोरे डालने वाली है. अनंता को लगेगा कि आर्यमान की वजह से उसकी जान गई थी.
अनंता को ये नहीं पता चलेगा कि किसी नागिन ने आर्यमान का रुप लेकर उस पर हमला किया था. यही वजह है जो अनंता बेकसूर आर्यमान की जान लेने निकल जाएगी.
वहीं सूरी परिवार की हालत खराब है. सूरी परिवार को एरोल ने अल्टीमेटम दिया है कि अगले 10 दिनों के अंदर उनको नागमणि को हासिल करना ही होगा.
अगर सूरी परिवार ये काम नहीं कर सका तो उनको मगरमच्छ के आगे डाल दिया जाएगा.
अनंता यकीन दिलाएगी कि वो सूरी परिवार को नागमणि तक लेकर जाएगी. सूरी परिवार के लोग अनंतापर भरोसा करने वाले हैं.
उनको ये नहीं पता कि आगे चलकर ये अनंता ही उनको धोखा देगी. अनंता एक एक करके सूरी परिवार के लोगों को मारना शुरू कर देगी.
अनंता सूरी परिवार के लोगों को नागमणि तक भी नहीं पहुंचने देगी. ऐसे में एरोल का गुस्सा परिवार के लोगों पर कहर बनकर टूटेगा.
गुस्से में एरोल सूरी परिवार के लोगों को भूखे मगरमच्छों के सामने डालने का ऐलान कर देगा. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आर्यमान का परिवार खुद को इस मुसीबत से कैसे बचाएगा.