रणविजय का दिमाग होगा खराब, मिहिर के सामने करेगा ये बड़ा कांड...

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि नॉयना मिहिर को फिर से अपने करीब लाने की कोशिश करेगी. हालांकि मिहिर बिना कुछ किए धरे तुलसी के पास पहुंच जाएगा.
रणविजय जेल से बाहर आ जाएगा. जेल से बाहर आते ही रणविजय परी से मिलने शांति निकेतन पहुंच जाएगा. रणविजय को अपनी आंखों के सामने देखकर परी घबरा जाएगी.
रणविजय को अपने घर में देखकर परी भड़कने वाली है. परी दावा करेगी कि वो रणविजय को तलाक देना चाहती है. परी कहेगी कि उसे भी अब इस रिश्ते क आजादी चाहिए.
रणविजय परी की बातें सुनकर भड़कने वाला है. रणविजय दावा करेगा कि वो किसी भी हालत में परी को जाने नहीं देगा. रणविजय ये बात जानता है कि परी उसके लिए अंडा देने वाली मुर्गी है.
परी के तेवर देखकर रणविजय का दिमाग खराब होने वाला है. ऐसे में रणविजय परी पर हाथ उठाएगा. रणविजय ये काम मिहिर के सामने करने वाला है. ऐसा करके रणविजय बुरा फंस जाएगा.
रणविजय को परी पर हाथ उठाते देखकर मिहिर का पारा हाई हो जाएगा. वो फैसला करेगा कि इस बार तो वो परी को रणविजय से अलग तक करके रहेगा.
मिहिर रणविजय और परी के तलाक की तैयारी करेगा. ऋतिक बार बार मुन्नी से मिलने जाने वाला है.
मुन्नी ऋतिक को सहारा देने वाली है. मुन्नी ऋतिक को बताएगी कि उसे जिंदगी में वॉरियर बना होगा. विक्टिम बनने से मुश्किल और बढ़ेगी.