Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20 September 2023: मुस्कान को धक्के मारकर घर से बाहर निकलेगा कायरव, शो में होगा जबरदस्त तमाशा...
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मीटिंग के बाद अक्षरा और अभिमन्यु दोनों साथ निकलते है। अभिमन्यु को अस्पताल जाना है लेकिन अक्षरा को घर जाने की जल्दी है लेकिन दोनों कही नहीं पहुंच पाते हैं, क्योंकि गाड़ी खराब हो चुकी हैं।
जिसके बाद दोनों ढाबे में रुक कर खाना खाते हैं। अभिमन्यु बातों-बातों बोल देता है कि कैंटीन में खाना खा लेती तो ये हालत नहीं होती।
अब अक्षरा को शक होता है कि अभिमन्यु उसे जानबूझकर वेट करा रहा था। वो अभिमन्यु से लड़ने लगती है लेकिन अभिमन्यु कुछ नहीं कहता। वहीं घर में सबको पता चलता है कि हाईवे पर अभिमन्यु की गाड़ी खराब हो गई है और दोनों ठीक है।
मुस्कान इसी बात पर क्लेश कर देती है कि दोनों साथ हैं। वो कहती है कि अब तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों साथ हैं, अकेले हैं…दोनों ही एक दूसरे को संभाल लेंगे।
मिमी मुस्कान को डांटते हुए कहती है कि तुम पहले अपने रिश्ते पर ध्यान दो लेकिन मुस्कान मिमी को ही उल्टा जवाब दे देती है।
दूसरी तरफ अभिमन्यु से अक्षरा दूसरी शादी की बात करती है। वो अभिमन्यु को समझाती है कि अपनी जिंदगी को दूसरा मौका दो लेकिन अभिमन्यु मना करता है और अपने दिल की बात अक्षरा से कहता है लेकिन तभी गाना चल जाता है और अक्षरा बात को सुन नहीं पाती है।
जिसके बाद दोनों को तेज बारिश की वजह से ढाबे के एक कमरे में रुकना पड़ता है। दूसरी तरफ मुस्कान का तांडव जारी है।
वो सभी से कहती है कि भाभी अकेले रात में अभिमन्यु के साथ है और आपको शक नहीं हो रहा किक दोनों के बीच कुछ नहीं होगा।
ऐसी बात सुनकर कायरव का पारा हाई हो जाता है और वो मुस्कान को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल देता है लेकिन मनीष उसे रोक देता है।