Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20 Sep 2024: रूही दिखाएगी अपना भयानक रूप, शो में अब आएगा ये बड़ा ट्विस्ट...
आज टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बारात में अरमान अपने परिवार के साथ डांस करता है.
इस दौरान वो विद्या को खोजता है. तभी एक रहस्यमयी इंसान अरमान के पास आता है.
वो आदमी बताती है उसे रूही ने भेजा है. वो अरमान को एक वीडियो दिखाता है, जिसमें रूही उसे एक मैसेज देती है.
उस वीडियो मैसेज के जरिए रूही, अरमान को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी.
रूही कहती है अगर अरमान ने उससे शादी नहीं की तो वो अपनी जान ले लेगी. दुल्हन के गेटअप में सजी रूही, अरमान को फोन को धमकाती है.
रूही कहती है अगर उसने उसे नहीं चुना, तो सुसाइड कर लेगी. अरमान ये सुनकर शॉक्ड हो जाएगा.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा मंडप पर पहुंचती है और अरमान को नहीं देखकर चौंक जाती है.
संजय ताना मारेगा कि अरमान मंडप पर नहीं आएगा.
क्या रूही का प्लान अरमान फेल कर पाएगा. क्या अभीरा और अरमान की शादी होगी.