टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान एक दूसरे को याद करके काफी रोते हैं।

अरमान आउटहाउस में चला जाता है। दोनों ही सपने में चले जाते हैं और डांस करते हैं। दूसरी तरफ पोद्दार परिवार के लोग सभी रिश्तेदारों को शादी कैंसिल होने की बात बताते हैं।
ये सब कुछ अरमान के भाई-बहन दूर खड़े होकर देखते हैं और अरमान से बात करने का फैसला लेते हैं। तब उन्हें रूही रोकती है। वहीं, रोहित भी अरमान को खुद फैसला लेने की बात करता है।
तब रोहित जानबूझकर अपने भाई के सामने अरमान को सुनाता है कि उसका प्यार फेक था। अरमान के प्यार में क्या अभिरा का साथ देने की लिमिटेशन थी, जो अब खत्म हो गई। रोहित अरमान को अपनी बातों से उकसाता है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान रोहित की बाद सुनकर भड़क जाएगा और सीधा अभिरा के घर पहुंच जाएगा।
यहां पर अभिरा मसूरी जाने का फैसला ले लेती है। वह मनीष गोयनका की एक नहीं सुनती और सीधा घर से बाहर जाने लगती है।
तभी अरमान आ जाता है और अभिरा को मनाता है। वह अभिरा को समझाता है कि बच्चों के बिना भी लाइफ सेट हो सकती है, लेकिन अभिरा अरमान की एक नहीं सुनती।
तब अरमान उसे जबरदस्ती हल्दी लगाता है और शादी के मंडप में इंतजार करने का बोलकर चला जाता है।
तब मनीष गोयनका भी अभिरा को समझाता है। वहीं, अरमान पोद्दार हाउस में सबको अपनी और अभिरा की हल्दी की रस्म की बात बताता है।