Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2 October: अभिमन्यु को लगेगा तगड़ा झटका, हल्दी की रस्म में होगा ये जबरदस्त तमशा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मुस्कान अभिमन्यु और अक्षरा को साथ देख लेती है और अक्षरा से सवाल करती है कि वो अभिमन्यु से भाग क्यों रही है, जबकि दोनों की शादी होने वाली है।
अक्षरा मुस्कान की बात का जवाब नहीं दे पाती है। मुस्कान प्यार से अक्षरा को समझाती है कि वो शादी के लिए तैयार नहीं है, तो शादी न करें। अब अक्षरा कशमकश में फंस गई है कि क्या करें। बेचैनी की वजह से उसे रात भर नींद नहीं आती है।
अगले दिन शादी की रस्में शुरू होती है और दोनों परिवार मिलते हैं। रस्म में जैसे ही अक्षरा पिंक लहंगा पहनकर तैयार होकर आती है तो अभिमन्यु अपनी नजरें नीची कर लेता है, हालांकि वो अक्षरा को ये देखकर बहुत खुश होता है। सभी लोग अक्षरा की नजर उतारते हैं।
अब अक्षरा और अभिमन्यु दोनों को रस्म का धागा बांध दिया गया है। अब दोनों में से कोई बाहर नहीं निकल सकता है। जिसके बाद अभिमन्यु को हल्दी लगती है।
अभीर की जिद की वजह से अक्षरा को भी अभिमन्यु को हल्दी लगानी पड़ती है। अब अक्षरा अपने मन की शांति के लिए अभिमन्यु से बात करना चाहती है और उसे अकेले कमरे में आने के लिए कहती है लेकिन अभिमन्यु को रिश्तेदार घेर लेते हैं, जिससे वो जा नहीं पाता।
जिसके बाद सबको पता चलता है कि अक्षरा घर में नहीं है। अब सुरेखा कहती है कि अक्षरा शादी से डरकर भाग गई है क्योंकि वो पहले भी शादी के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अभिमन्यु का मानना है कि अक्षरा ऐसा कर नहीं कर सकती हैं।
अब मुस्कान को भी बोलने का मौका मिल गया है। वो अभिमन्यु से कहती है कि अभी तक शादी हुई नहीं है। अब अक्षरा कहां है किसी को कुछ नहीं पता।
अक्षरा का फोन आता है तो अभिमन्यु के सामने अभिनव का नाम ले लेती है। अब मंजरी और परिवार वालों को लगता है कि अक्षरा अभिनव जी के लिए शादी से भागी है।