आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को अक्षरा की प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है और उसे बुरा लगता है, लेकिन उन्हें याद है कि कैसे अभिनव ने उनके बच्चे को गोद लिया था।
यहां तक कि अभिनव ने अबीर की देखभाल की थी। अभिमन्यु भी एहसान का बदला चुकाने और अभिनव के बच्चे को अपना नाम देने का फैसला करेगा।
जैसे ही शादी से पहले की रस्में शुरू होती है। अभिमन्यु-अक्षरा के आने का बेसब्री से इंतजार करता नजर आएगा, लेकिन अक्षरा के लापता होने से वह चिंतित हो जाता है।
अभिमन्यु को लगता है कि अक्षरा ने शादी के बारे में अपना मन बदल लिया है। अबीर और परिवार वाले अभिमन्यु को चिढ़ाते हैं क्योंकि वह अक्षरा का इंतजार कर रहा है।
मुस्कान को लगता है कि अक्षरा ने उसके और कायरव के बीच दरार पैदा कर दी है। वह अपनी टूटी हुई शादी के लिए अक्षरा को दोषी ठहराती है और उसे कोसती है। मुस्कान भी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी को तोड़ने के लिए प्लानिंग करती हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद करने की कसम खा लेती है।
मुस्कान को अक्षरा की प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है और वह बिड़ला परिवार को ये सब बता देती है। कायरव मामले को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन मुस्कान के सामने बेबस हो जाता है। वह उसे उसकी गलती समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती है।
अक्षरा और अभिमन्यु पहले से ही समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब दोनों फिर से एक होने के लिए तैयार हैं, लेकिन मंजरी और मुस्कान अपने चचेरे भाई की मदद से शादी तोड़ने की प्लानिंग बना रही हैं। अक्षरा की प्रेगनेंसी की खबर से मंजरी नाराज हो जाती है और वह अभिमन्यु को बच्चा गोद नहीं लेने देगी। आगे क्या होगा? क्या अक्षरा और अभिमन्यु की राहें होंगी अलग?
मंजरी और महिमा अपने चचेरे भाई का वेलकम करती है। अक्षरा की प्रेग्नेंसी की खबर जानने के बाद अभिमन्यु, अभिनव के बच्चे को गोद लेते नजर आएगा।
अभिमन्यु द्वारा अभिनव के बच्चे को अपना नाम देने से मंजरी को दिक्कत होगी। मंजरी का चचेरा भाई उनकी शादी तोड़ने का वादा करता है।