Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिमन्यु और अक्षरा की टूटेगी शादी, मंजरी-मुस्कान रचेंगे ये बड़ी साजिश, कहानी में आने वाले हैं ये नया ट्विस्ट...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Episode

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिमन्यु और अक्षरा की टूटेगी शादी, मंजरी-मुस्कान रचेंगे ये बड़ी साजिश, कहानी में आने वाले हैं ये नया ट्विस्ट...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएगी। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और दोनों अपने पुराने दिनों की याद आ रही हैं। वहीं, अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है कि अक्षरा अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है और अभिमन्यु उन दोनों के बेबी को अपना नाम देने के लिए तैयार है लेकिन इस बात से मंजरी खुश नहीं है।

दरअसल, सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि अक्षरा और अभि की शादी के लिए मंजरी का कजिन भाई सुजीत आएगा। मेंहदी की रस्मों में सुजीत आरोही को गलत तरीके से टच करेगा। इस वजह से आरोही चुपचाप मेंहदी की रस्म से जाने लगेगी। अक्षु उसे जाते देख लेगी जिसके बाद वो उससे बात करेगी। अक्षरा को आरोही बता देगी कि सुजीत की वजह से वो हॉल से गई थी। इसके बाद अक्षरा सुजीत को कोल्ड लुक देते हुए अपनी बहन को अंदर ले जाएगी। मेहंदी की रस्मों में ही अक्षरा की प्रेग्नेंसी के बारे में सबको पता चल जाएगा। देखिए वीडियो...

अभिमन्यु को जब अक्षरा के मां बनने जा पता चलेगा तो वो पहले तो उसे लगेगा कि अक्षरा उससे प्यार नहीं करती है और ना शादी करना चाहती है। मगर फिर अभिमन्यु को एहसास होगा और वो अभिनव के बच्चे को अपना नाम देने को तैयार हो जाएगा। वो सोचता है कि उसे उसकी गलती सुधारने का दूसरा मौका मिला है। इसलिए वो अक्षरा के बच्चे को अपना नाम देने का फैसला करेगा। मगर मंजरी उसके इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है और किसी दूसरे के बच्चे को अपना पोता मानने के लिए भी तैयार नहीं है। मगर अभिमन्यु के फैसले से अक्षरा को बहुत खुशी होगी। उसे एक बार फिर अभि पर प्यार आने लगेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story