टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" की कहानी में आगे आप देखेंगे, जल्द ही अरमान को अपनी गलती का एहसास होगा.

ऐसे में अरमान बिना देर किए अभिरा से माफी मांगेगा. अरमान दांडिया के समय पर भी अभिरा को मनाने की कोशिश करेगा.
दूसरी तरफ मनोज का पारा हाई हो जाएगा. मनोज अपनी पत्नी के आगे खूब गुस्सा निकालने वाला है. अभिरा की वजह से परिवार 2 हिस्सों में बंट जाएगा.
इसी बीच अभिरा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ताने ,सुनने वाली है. लोग अभिरा को बांझ बताएंगे. जिसके बाद अभिरा मंदिर में खूब आंसू बहाएगी.
इसी बीच अभिरा को चक्कर आ जाएंगे. अभिरा अस्पताल में अपना चेकअप करवागी. यहां अभिरा को पता चलेगा कि वो मां बनने वाली है.
डॉक्टर अभिरा से बच्चा गिराने के लिए कहेगी. डॉकिटर अभिरा से कहेगी कि बच्ची की वजह से उसकी मौत हो सकती है.
अभिरा चाहकर भी अरमान को प्रेग्नेंसी की बात नहीं बता पाएगी. इसी बीच कावेरी बीमार पड़ जाएगी. अस्पताल में कावेरी अपनी वसीयत का ऐलान करेगी.
ऐसा होते ही परिवार में हड़कंप मच जाएगा. दूसरी तरफ अभिरा भी परिवार के लोगों को अपनी मां बनने की खबर सुनाएगी.
अभिरा अपना बच्चा गिराने से साफ इनकार कर देगी.
NEXT
Explore