तुला राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अचानक से सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में भी समय सुधरेगा। इस सप्ताह यात्राओं के शुभ परिणाम सामने आएंगे और आप अपनी यात्राओं को अच्छी योजना के साथ पूरा करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सप्ताह के बीच में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और आपकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा और आप खरीदारी के मूड में भी रहेंगे। खर्च करते समय ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा खर्च न हो, वरना भविष्य के लिए बचत नहीं कर पाएंगे।