YRKKH 12 Sept 2023: मंजरी को देख मुंह मोड़ेगा अभिमन्यु, अक्षरा और अभिमन्यु का फिर होगा...
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि अभिमन्यु अपनी जिम्मेदारी संभाले और गिल्ट से बाहर निकले। अब अभिमन्यु भी समझ गया है और वो पेशेंट की सर्जरी करने के लिए तैयार हो जाता है। अभिमन्यु को ओटी में जाता देख सभी लोग बहुत कुछ होते हैं।
अब अक्षरा को बुरा लगता है कि उसने गुस्से में उसकी नेमप्लेट तोड़ दी और काफी कुछ सुना दिया। अब सर्जरी के बाद अक्षरा अभिमन्यु से माफी मांगती लेकिन अभिमन्यु का कहना है कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो, उसे अपनी गलती और फर्ज का अहसास हुआ।
जिसके बाद अक्षरा भी भाव खाती है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। दूसरी तरफ कायरव मुस्कान को पल्लवी के बॉयफ्रेंड से मिलवाता है और उसे यकीन दिलाता है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है।
कायरव मुस्कान को शादी से पहले की घटना याद दिलाता है, जब किसी लड़के के साथ मुस्कान की वीडियो आई थी और उसने मुस्कान पर शक नहीं विश्वास किया था। अब मुस्कान को अपनी गलती का अहसास होता है और वो अपनी हरकत के लिए माफी मांगती है।
अगले दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार है और सभी लोग फेस्टिवल की तैयारी करते हैं।इसी बीच मुस्कान सबके सामने कायरव से माफी मांगती है।
परिवार वाले माफ कर देते हैं लेकिन कायरव उसे माफ नहीं करता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु घर में ही मंजरी का सामना नहीं कर पा रहा है, इसलिए मंजरी खुद ही अभिमन्यु से बात करती है।
अभिमन्यु अपना सारा गिल्ट बाहर निकाल देता है और मंजरी को अपना डर फेस करने के लिए कहता है। जिसके बाद अभीर और रूही से गलती से प्रसाद गिर जाता है और अब प्रसाद कौन बनाएगा।
इस मौके का फायदा उठाते हुए अक्षरा मंजरी को प्रसाद बनाने के लिए कहती है , जिससे वो आग का सामना कर सके।