टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अभिरा मेहर से वाणी की जान बचाने के लिए कहीं दूर आ गई है और वह वाणी की पहचान भी बदल चुकी है.
अभिरा वाणी का नाम मुक्ति कर देगी. इतना ही नहीं, दोनों पोद्दार हाउस से दूर जाकर अपनी जिंदगी बिताएंगे.
आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी अमीरी छोड़कर गरीबी में जिंदगी काटेगी. वह एक चॉल में रहेगी और वहीं पर रहकर अकेले अपनी बेटी वाणी यानी मुक्ति को संभालेगी.
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान से अलग होने के बाद वह सबसे पहले वकालत छोड़ती है. वह एक मैकेनिक बन जाएगी और एक गैराज में काम करेगी.
अभिरा की जिंदगी में एक दुश्मन आएगा, जिसकी नजर अभिरा की चॉल पर होगी. इस दौरान अभिरा की एक शख्स राधेश्याम से दुश्मनी हो जाएगी.
अरमान अब पूरी तरह मेहर की बातों में आ गया है. अरमान कहेगा कि मेहर पूरी तरह निर्दोष है और अभिरा ही गलत इल्जाम मेहर पर लगा रही थी.
शो में दिखाया जाएगा कि मायरा अब अभिरा से नफरत करेगी. मायरा किसी भी तरह अपनी मां को याद करने से बचेगी.वह अभिरा का नाम सुनते ही गुस्सा हो जाएगी.
शो में आने वाला सबसे बड़ा ट्विस्ट परिवार के लोग मिलकर अरमान की शादी मेहर से करवाने की प्लानिंग कर लेंगे. दोनों की सगाई भी हो जाएगी.