आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ये ऑडियो करीब 4 घंटे लंबा था. इस ऑडियो में ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे.
ऑडियो में बात करते करते ऐश्वर्या राय और सलमान खान का झगड़ा हो गया था. इस दौरान सलमान खान बार बार ऐश्वर्या राय को गालियां देते सुनाई दिए. एक बार तो लोगों को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ.
ऑडियो में बात करते हुए सलमान खान ऐश्वर्या राय पर आबू सलेम की पार्टी में परफॉर्म करने का दवाब बना रहे थे.
इस ऑडियो के सामने ने के बाद दावा किया जाने लगा कि सलमान खान का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है.
इस ऑडियो में पता चला था कि ऐश्वर्या राय के होते हुए सलमान खान किसी और को डेट कर रहे हैं. ऑडियो में प्रीति जिंटा और सलमान खान के रिश्ते के बारे में जिक्र किया गया था.
दावा किया जाने लगा था कि चोरी चोरी चुपके चुपके के सेट पर सलमान खान और प्रीति जिंटा काफी करीब आ गए थे.
ऑडियो में दावा किया गया था कि काम के दौरान सलमान खान और प्रीति जिंटा इंटीमेट तक हो गए थे.
माना जाता है कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप प्रीति जिंटा की वजह से ही हुआ था. 2005 में सलमान खान और प्रीति जिंटा के प्यार के चर्चों ने बवाल खड़ा कर दिया था.
हंगामा मचने के बाद फॉरेंसिक टीम ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान की आवाज के सेंपल लिया था ताकि सच का पता लगाया जा सके. जांच के दौरान पता चला कि ये ऑडियो ऐश्वर्या राय और सलमान खान की नहीं थी.