चुनाव लड़ेगी अनुपमा, कोठारी हाउस में होगी पैसों की बारिश

टीवी सीरियल में आज आप देखेंगे कि रजनी चॉल तोड़ने के लिए अपने लोगों के साथ पहुंच जाएगी. इसी बीच अनुपमा रजनी के सामने पहुंच जाएगी. अनुपमा को देखकर रजनी को सदमा लग जाएगा.
अनुपमा सबके सामने रजनी को जलील करने वाली है. अनुपमा दावा करेगी कि अपनी कुर्सी के बिना रजनी की कोई औकात नहीं है. अनुपमा रजनी को चॉल को हाथ तक नहीं लगाने देगी.
वरुण कोर्ट में साबित कर देगा कि रजनी ने अनुपमा को धोखा दिया है. इसी के साथ रजनी का प्लान फ्लॉप हो जाएगा. रजनी को पुलिस पकड़ ले जाएगी. अनुपमा जीत का जश्न मनाने वाली है.
रजनी की वजह से अनुपमा फेमस होने वाली है. अनुपमा के फेम को देखकर रजनी की पार्टी उसकी सहेली को टिकिट देने वाली है.
जल्द ही अनुपमा मुंबई में चुनाव लड़ने वाली है. वरुण की वजह से रजनी जेल जाने वाली है.
इसी के साथ रजनी का पॉलिटिकल करियर तबाह होने वाला है. रजनी अपनी जिंदगी का बाकी समय जेल में बचाने वाली है.
पराग की मदद करने के लिए वरुण और भारती अपनी जी जान लगाने वाले हैं. वरुण, भारती पराग को पैसे से मदद करेंगे.
ऐसा होते ही पराग कोठारी हाउस को बचा लेगा. वरुण की वजह से वसुंधरा एक बार फिर से अपने श्रीनाथ जी के दर पर जाने वाली है.
घर में वापस आते ही वसुंधरा अपने परिवार पर राज करने वाली है. वहीं पराग के बाकी रिश्तेदार भी वापस आने की कोशिश करने वाले हैं.