Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 02 February 2026: बदला अभिरा और अरमान का रंग-ढंग, शुरू हुआ 8 साल की नई कहानी
टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" का 8 साल वाला लीप शुरू हो गया है, इसमें आप देखेंगे, अभिरा एक गैराज में काम करती है और कुछ नए लोगों के बीच रहने लगी है. वाणी उसकी बेटी है और वह वाणी के साथ जैसे तैसे अपने दिन गुजार रही है.
शो में दिखाया जाएगा कि वाणी घर की इतनी सारी दिक्कतों की वजह से काफी टेंशन लेती है. वह अपनी विश लिस्ट भी तोड़ देती है, जिसके बाद अभिरा उसे समझाती है और बताती है कि उसकी मां सब संभाल लेगी.
वाणी अभिरा को मां बोलती है और उसे गले लगा लेती है. इस मौके पर अभिरा को अपनी मायरा की याद आ जाती है. इसके बाद अभिरा और वाणी एक शादी में एन्जॉय करते हैं.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा जिस शादी में जाती है, वहां दुल्हन गायब हो जाती है और अभिरा उसे तलाश करने में निकल जाती है. वह जगह जगह उसे तलाश करती है और उसे रिंकू (दुल्हन) एक फॉर्म भरते हुए निकल जाती है.
तब रिंकू उसे बताती है कि कैसे पढ़ने के लिए शादी से भाग आती है और तब अभिरा उसे समझाती है और फिर से घर लेकर जाती है.
रिंकू अपने ससुराल वालों से पढ़ाई की परमिशन मांगती है और तब उसकी सास भड़क जाती है और फॉर्म फाड़ देती है.
तब अभिरा का गुस्सा भड़कती है और रिंकू की सास को सुनाते हुए समझाती है कि अगर वो पढ़ लेगी तो रोटी के अलावा बहुत काम कर सकती है और फिर रिंकू का पति उसका साथ देता है.
आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा की वाणी की पढ़ाई के लिए लोन नहीं मिलता. तभी शादी में राधेश्याम आता है जो सोसाइटी को तुड़वाना चाहता है. अभिरा उसे करारा जवाब देती है.
अभिरा के वह कैरेक्टर पर चला जाता है और सबके सामने सवाल कर लेता है कि उसका पति कहा है. ये सुनकर अभिरा शांत हो जाती है और फिर अरमान की झलक दिखाते हैं, जो मेहर के साथ है.