Divya Khosla Kumar Photos : मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और फिल्मकार दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) हमेशा किसी न किसी कारण खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। उन्होंने दर्शकों से हर रूप में खूब प्यार बटोरा है। अब साल 2014 में दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म 'यारियां' का निर्देशन किया था। नौ साल के बाद अब इस फिल्म का सीक्वल 'यारियां 2' रिलीज होने जा रही है। इस बार फिल्म निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने नहीं, बल्कि टी सीरीज के तमाम हिट म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन कर चुकी निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। निर्देशन की बागडोर छोड़कर दिव्या खोसला कुमार ने इस बार फिल्म में अभिनय किया है। गुरुवार को इस फिल्म का टीजर मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने सीक्वल फिल्मों के फायदे गिनाए।