Xiaomi ने अपना नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mijia Sonic Sweep लॉन्च किया है। यह टूथब्रश एक बार चार्ज करने पर 180 दिनों तक चल सकता है, जो इसे बेहद खास बनाता है।
यह टूथब्रश सोनिक स्वीप टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो वाइब्रेशन और स्वीप मोशन को मिलाकर दांतों की गहरी सफाई करता है।
Mijia Sonic Sweep में तीन मोड दिए गए हैं – जेंटल, स्टैंडर्ड, और डीप स्वीप। हर मोड अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ब्रशिंग अनुभव देता है।
जेंटल मोड उनके लिए है जिनके मसूड़े संवेदनशील यानी सेन्सिटिव हैं, जबकि डीप स्वीप मोड उन लोगों के लिए है जो दांतों की गहरी सफाई चाहते हैं।
इस टूथब्रश में एक स्मार्ट मिस्ड ब्रशिंग रिमाइंडर भी है, जो आपको याद दिलाता है कि कहीं कोई दांत छूट न जाए।
अगर ब्रशिंग सेशन के दौरान कोई हिस्सा छूट जाता है, तो इंडिकेटर आपको ओरेंज लाइट दिखाकर सूचित करता है।
पूरी तरह से सफाई होने पर टूथब्रश में व्हाइट लाइट जलती है, जिससे आप जान सकते हैं कि ब्रशिंग सही से हुई है।
ब्रश के ब्रिसल्स में फेड रिमाइंडर भी है, जो बताता है कि ब्रश बदलने का समय आ गया है। इससे आप हमेशा नए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस टूथब्रश को राउंड बॉडी डिजाइन में बनाया गया है, जो इसे पकड़ने में आसान और इस्तेमाल में आरामदायक बनाता है।
यह टूथब्रश IPX8 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, यानी इसे पानी से नुकसान नहीं होगा और आप इसे बाथरूम में आराम से रख सकते हैं।
डिवाइस में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। अगर आप जेंटल मोड में इसका उपयोग करते हैं, तो यह 180 दिन तक चलता है।
Mijia Sonic Sweep इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 119 युआन (लगभग 1500 रुपये) है। इसे Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग के जरिए खरीदा जा सकता है।