Vitamin D Ki Kami: इन संकेतों से पहचानें, शरीर में किस कारणों से हो रही है विटामिन डी की कमी...
Vitamin D Ki Kami: इन संकेतों से पहचानें, शरीर में किस कारणों से हो रही है विटामिन डी की कमी...
Vitamin D Ki Kami: इन संकेतों से पहचानें, शरीर में किस कारणों से हो रही है विटामिन डी की कमी...
विटामिन डी की हमारे शरीर को बेहद ज़रूरत है। कैल्शियम के अवशोषण में मदद कर हड्डियों को मजबूत बनाने में ही नहीं बल्कि अच्छी मानसिक सेहत से लेकर नियंत्रित वजन और घने बालों तक अनेक कामों के लिए शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा ज़रूरी है। हम आपको उन लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जो इशारा करते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है।
Vitamin D Ki Kami: इन संकेतों से पहचानें, शरीर में किस कारणों से हो रही है विटामिन डी की कमी...
विटामिन डी की कमी होने पर आप सर्दी,जुकाम-बुखार की चपेट में जल्दी आते हैं।
Vitamin D Ki Kami: इन संकेतों से पहचानें, शरीर में किस कारणों से हो रही है विटामिन डी की कमी...
अगर आपको जोड़ों, कमर, घुटने आदि में दर्द बना रहता है तो भी आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसके पीछे भी एक कारण विटामिन डी की कमी हो सकता है।
नींद की कमी, नींद अच्छे से न आना, बार - बार टूटना यानि नींद की खराब क्वालिटी भी एक संकेत है।
अगर आपके बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह भी विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है।
विटामिन डी की कमी आपका वजन बढ़ने का कारण भी बन सकती है।
आपका घाव जल्दी नहीं भर रहा है तो यह भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
आप ब्लड टेस्ट करवा कर जान सकते हैं कि शरीर में वाकई विटामिन डी की कमी है या नहीं। अगर हो तो आप रोज सूर्योदय के बाद कम तेज सूरज की रोशनी में कम से कम आधे घंटे धूप लें।
आप दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थ ले सकते हैं।
आप अंडे खाते हों तो खासकर उसका पीला भाग ज़रूर लें। और नाॅनवेजिटेरियन हों तो मछली का सेवन कर सकते हैं। आप फिश ऑइल भी ले सकते हैं। कलेजी, लिवर आदि से भी आपको भरपूर विटामिन डी मिल जाएगा।