वास्तु शास्त्र में सिर्फ दिशा या चीजें ही नहीं, बल्कि घर में दिखने वाले इन छोटे जीव भी शुभ और अशुभ के संकेत देते है, जो घर में धन, तरक्की और सकारात्मक बदलाव का संकेत माने जाते हैं। तो क्या आप जानते है वो कौन से है...
अगर आपके घर में चीटियां लाइन बनाकर चलती दिखाई देती हैं, खासकर रसोई या अनाज वाले स्थान के पास, तो वास्तु के अनुसार इसे मेहनत के फल मिलने का संकेत माना जाता है। और घर में धन प्रवाह बढ़ा जाता है।
घर के किसी कोने में अचानक मकड़ी का जाला दिखना अक्सर लोग अशुभ मान लेते हैं, लेकिन वास्तु इसे रुके हुए धन के दोबारा आने से जोड़ता है।
अगर रात के समय घर के आस-पास झींगुर की आवाज़ सुनाई देती है, तो वास्तु के अनुसार यह शुभ माना जाता है। और धन मिलाने का तीन गुण बढ़ा जाता है।
घर में उड़ते हुए तितली का आना वास्तु में खुशख़बरी और बदलाव का प्रतीक माना जाता है। यह जीवन में कुछ नया और अच्छा होने वाला संकेत देता है।
अगर मधुमक्खी आपके घर के आस-पास मंडराती दिखे या कहीं छत्ता बनाने की कोशिश करे, तो वास्तु इसे परिश्रम से मिलने वाले धन का संकेत मानता है।
बरसात के मौसम में अगर आपके घर के आंगन या गमलों में केंचुए दिखें, तो यह भूमि की उर्वरता और स्थायी धन का संकेत माना जाता है।
टिड्डे का घर में आना कई लोग डरावना मानते हैं, लेकिन वास्तु में इसे अचानक मिलने वाले धन का संकेत और अवसर से जोड़ा जाता है।
अगर आपके घर में एक्वेरियम है और मछलियाँ लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय रहती हैं, तो वास्तु इसे बहुत शुभ मानता है। जल तत्व को धन और भावनात्मक संतुलन से जोड़ा गया है।
अगर आपका घर पुराना होने के बावजूद दीमक से सुरक्षित है, तो इसे वास्तु में बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। क्योंकि दीमक को धन और संपत्ति की हानि से जोड़ा जाता है।