हिंदू धर्म में वास्तु के नियमों का विशेष महत्व है। इसका पालन करने से परिवार मे खुशहाली बनी रहती हैं।
वही कई बार लाख कोशिशों के बाद भी घर में नकारात्मकता, जरुरी काम का बिगड़ना जैसे परेशानी बनी रहती है। इसका कारण वास्तु दोष है।
वही घर में वास्तु दोष होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं। और वास्तु दोष दूर करने के लिया क्या करना चाहिए। आइए जानते है...
वास्तु शास्त्र के अनुसार लक्षण:- अगर घर में बार-बार आर्थिक समस्याएं आ रही हैं, तो यह वास्तु दोष का लक्षण हो सकता है।
इसके अलावा परिवार में बार-बार बीमारी पड़ना, नए काम में रुकावट आना, भी वास्तु दोष का लक्षण होता है।
साथ ही परिवार में तनाव का माहौल, व्यक्ति को केवल व्यक्तिगत जीवन में ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में भी असफलता मिला यह वास्तु दोष का लक्षण हो सकता है।
कैसे दूर करे वास्तु दोष:- घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु पूजा या यज्ञ करना चाहिए। हालांकि, कुछ अन्य उपायों से भी दोष दूर किया जा सकता है।
जैसे घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे परिवार की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और वास्तु दोष भी कम होता है।
आप घर में पोछा लगाते समय उसके पानी में नमक डाल लें। इससे परिवार में चल रही समस्याएं कम होने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
दोष को दूर करने के लिए रसोईघर के अग्निकोण में लाल बल्ब लगाकर रखें। इससे दोष दूर होता है और घर में सुख समृद्धि आती हैं।
घर के उत्तर-पूर्व कोने में कलश रखे, मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल, और वही घर में मनी प्लांट का पौधा जरूर लगाएं। इसे नकारात्मक ऊर्जा जैसे परेशानियां दूर हो जाती है।