'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित को 'बिग बॉस ओटीटी 3' से खास पहचान मिली, लेकिन अब एक वीडियो में रोते हुए चंद्रिका ने चौंका देने वाला खुलासा कराती नजर आ रही है.
दरअसल, इस वीडियो में चंद्रिका रोते हुए अपने पति यश दीक्षित पर गंभीर आरोप लगते हुए नजर आ रही है. 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका का कहा है कि उनके पति का बाहर किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा है, वही सारे काले चिट्ठे कैमरे के सामने खुलते हुए. जोर-जोर से रोते हुए दिख रही हैं.
इस वीडियो में चंद्रिका बोलती हैं, 'दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं. हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या क्या बर्दाश्त कर रही हूं? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही थी यार मैं नहीं बोल रही थी कुछ भी.'
इसके बाद वीडियो में चंद्रिका अपने पति की वो चैट दिखाती है, जो वह उस लड़की के साथ करता है.
इस चैट के बाद चंद्रिका उस लड़की के साथ अपने पति की फोटो भी दिखाती है, जिससे उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है.
इसके आगे चंद्रिका ने कहा कि मैं काम कर रही हूं. घर संभाल रही हूं बच्चा भी संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हैं? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है.
मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या? वीडियो में आगे वह फोटो दिखाते हुए बोलती हैं, 'इससे भी कई ज्यादा चीजें हैं, जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं और क्यों..'
चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो के साथ कम शब्दों का एक कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास सारे सबूत है.
चंद्रिका के इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं. कई लोगों को उनका रोना फेक लग रहा है.
तो कई लोगों का कहना है कि वह सिर्फ लाइमलाइट के लिए ऐसा कर रही हैं तो कुछ लोगों को चंद्रिका की टेंशन भी हो रही है. एक यूजर ने कहा कि क्या इंटरनेट ये सब सुलझा देगा क्या. दो कोड़ी का ड्रामा लगा रखा है.