Anupama 5 February 2026: वसुंधरा का खौलेगा खून, सीरियल अनुपमा में शुरू होगा ये नया युद्ध
टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि प्रेरणा भी वसुंधरा के जन्मदिन में जाने की कोशिश करेगी. वसुंधरा प्रेरणा पर भड़क जाएगी. ऐसे में अनुपमा प्रेरणा को सपोर्ट करेगी.
परिवार के सामन वसुंधरा अनुपमा की जमकर तारीफ करने वाली है. वसुंधरा कहेगी कि अनुपमा की सच्चाई ने उसके परिवार को बचा लिए, वरना रजनी ने तो उसे बर्बाद ही कर दिया था.
तोषु और किंजल कोठारी हाउस जाने से बचने वाले हैं. दोनों दावा करेंगे कि जब जब शाह परिवार कोठारी हाउस जाता है तब तब किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है.
पराग और परिवार के लोग वसुंधरा के जन्मदिन की तैयारी करेंगे. इस दौरान प्रेम बा के लिए केक बनाएगा. राही घर के बाकी काम निपटाने वाली है. यहां प्रेम और राही को रोमांस करने का मौका मिलने वाला है.
अनुपमा परी और परिवार के बाकी लोगों के साथ कोठारी हाउस पहुंच जाएगी. यहां पर अनुपमा का भव्य स्वागत होगा. पराग परी को अपने घर की बेटी कहकर बुलाएगा.
वसुंधरा के बर्थडे के केक को कट करने के बाद पराग और ख्याति बा और बापूजी बनने वाले हैं. बा और बापूजी बनकर पराग और ख्याति अनुपमा की क्लास लगाएंगे. माही गेस्ट हाउस को देखकर काफी भड़क जाएगी.
मौका मिलते ही राही अनुपमा बन जाएगी. अनुपमा परिवार के सामने अनुपमा की तरह 25 पन्नों का भाषण देने वाली है. राही को देखकर तो अनुपमा को भी सदमा लग जाएगा.
प्रेम और राही एक दूसरे से साथ न छोड़ने का वादा करेंगे. राही प्रेम को बताएगी कि वो अभी मां नहीं बनना चाहती है. प्रेम भी राही की हां में हां मिलाने वाला है. ये सारी बातें वसुंधरा सुन लेगी.
राही और प्रेम की बातें सुनकर वसुंधरा का दिमाग खराब हो जाएगा, वसुंधरा दावा करेगी कि अनुपमा की लड़कियां कभी भी सुधर नहीं सकती हैं. हालांकि इस वसुंधरा चुप रहेगी.