आज टीवी सीरियल "अनुपमा" (Anupamaa 19 Feb 2026) में आप देखेंगे कि, अनुपमा को पता चलेगा कि पाखी ने कैसे अपने रुपए दिवाकर पर लुटा दिए हैं. ये बात जानकर अनुपमा पाखी की क्लास लगाएगी.
पाखी बिना किसी को बताए शादी करने का फैसला करने वाली है. हालांकि ऐन मौके पर दिवाकर पाखी को धोखा देकर जाएगा.
अनुपमा दुबई की बिजेसवूमन बनकर बापूजी के दोस्त के घर जाने वाली है. यहां पर अनुपमा अपने रुपए पैसे का खूब रौब झाड़ती नजर आएगी.
पराग अपने घर में बैठकर अपने बिजनेस के गुणगान करने वाला है, दूसरी तरफ गौतम उनकी तिजोरी को साफ करने वाला है.
अचानक ही राही तिजोरी वाले कमरे में जाएगी. राही को रोकने के लिए माही गिरने की नौटंकी करने वाली है. माही राही को रोकने के लिए खूब ड्रामा करेगी.
पराग परिवार से पूछेगा कि सुबह से माही और गौतम क्यों नजर नहीं आ रहे हैं. इसी बीच राही को पता चलेगा कि घर की सारी ज्वैलरी गायब हो गई है.
राही गा-गाकर परिवार के लोगों को बता देगा कि कोठारी परिवार में चोरी हो गई है. परिवार का सबसे पहला शक माही और गौतम पर ही जाने वाला है.