टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में आज देखेंगे कि अभिरा मुक्ति से मिलने आती है लेकिन मुक्ति कॉन्क्लेव के लिए सेमीनार हॉल में चली जाती है और अभिरा उदास हो जाती है.
अरमान भी मायरा से बिना मिले निकल जाता है और मायरा उदास हो जाती है, लेकिन मुक्ति और अरमान दोनों ही झूठ बोलते हैं.
इसके बाद मुक्ति वॉशरूम में जाकर बहुत रोती है. वहीं बाहर मायरा रो रही होती है, लेकिन दोनों ही एक दूसरे को अपनी आवाज नहीं आने देते.
मुक्ति और मायरा दोनों ही अरमान और अभिरा के साथ बिताए हुए पलों याद करते हैं. तभी मायरा को मुक्ति की आवाज आ जाती है और फिर दोनों शांत होते हैं. इस वक्त तक दोनों मिलते नहीं है.
शो (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान गाड़ी में बहुत रोता है. वह मायरा से अलग होना बर्दाश्त नहीं कर पाता, लेकिन खुद को संभालकर निकल जाता है.
इसी बीच, रास्ते में (YRKKH New Twist) अभिरा की कार खराब हो जाती है और तभी उसे कुछ बदमाश छेड़ने आ जाते हैं, जिनकी अभिरा खूब धुनाई करती है और वहां से निकल जाती है.
इसके बाद जैसे ही वो गुंडे अभिरा का पूछा करने के लिए निकलते हैं तो उन्हें अरमान रोक लेता है और उनकी पीटाई करता है. अरमान को पता नहीं होता कि गुंडे जिस लड़की को छेड़ रहे थे वो अभिरा होती है.
सीरियल में दिखाया जाएगा कि मुक्ति हॉस्टल में जाती है और तभी मायरा का सामान सीढ़ियों के बीच में रखा होता है, जिस वजह से रास्ता बंद होता है.
पहले तो मुक्ति उससे टकराकर गिर जाती है और फिर लावारिस पड़े सामान को एक-एक करके सीढ़ियों से नीचे फेंक देती है. इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस होती है.