Thandai Ke Fayde: ठंडाई 'ठंडक' देती है इन इंग्रीडिएंट्स के कारण, जानिए इसके कमाल के फायदे...

सब तरफ बस एक ही शिकायत... 'हाय गर्मी', 'कितनी ज्यादा गर्मी '। घर की बनी देसी ठंडाई इस सड़ी गर्मी को एक तगड़ा जवाब है।इसमें चुन-चुन कर ऐसे इंग्रीडिएंट्स डाले जाते हैं जो गर्मी को मात देते हैं। जानते हैं इसके इंग्रीडिएंट्स की खासियत।
ठंडाई को कूलिंग इफेक्ट देने में खास भूमिका निभाती है सौंफ। सौंफ बॉडी को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। यह पेट की गर्मी और जलन को भी शांत करती है।
भीगे और छिलका निकले बादाम शरीर की गर्मी को शांत करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार भीगे बादाम के सेवन से पित्त दोष समाप्त होता है और पाचन संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है।
डाइटरी फाइबर से भरपूर खरबूज के बीज पाचन को बेहतर रखते हैं। ये बीज विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
खसखस के नन्हे नन्हे दाने ठंडाई को रिचनेस और थिकनेस तो देते ही हैं, इनकी ठंडी तासीर शरीर को गर्मी से राहत देती है।
गुलाब की पखुड़ियां ठंडाई में गज़ब की ताजगी और खुशबू जोड़ती हैं। गुलाब की पंखुड़ियों में स्ट्रैस और एंग्जायटी कम करने वाले गुण होते हैं।
हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसका पाउडर पेट की गर्मी को दूर करता है और शरीर को ठंडक देता है।
काजू और पिस्ते को भिगोकर खाने से पाचन ठीक रहता है।इससे पेट की गर्मी शांत होती है।
केसर में कूल‍िंग प्रॉपर्टी होती हैं। केसर शरीर से टॉक्सिंस निकालने में भी असरदार है।
ठंडाई के फायदे