किसका खुलेगा शनिवार के दिन भाग्य, शनिदेव की कृपा से इन राशियों का हर कष्ट होंगे दूर, जानिए अपना राशिफल...
मेष राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। काम की अधिकता से आपको लाभ होगा। काम की अधिकता के चलते आप परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। इसके लिए आपको थोड़ा सा समय का सही से प्रबंधन करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के विवाद में उलझना सही नहीं है। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रत‍ि सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। वाणी पर संयम रखें तो आपके विरोधी परास्‍त होंगे।
वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपका जीवन सुखमय होगा। आपके धन और पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज किसी मामले में आपको तनाव हो सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे और आपको धन लाभ होगा। आपके लिए कारोबार में वृद्धि के येाग बन रहे हैं।
मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके धन पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। आज के दिन विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा और आपका काफी समय से रुका कोई कार्य संपन्‍न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। संभलकर रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि के लोगों को आज रुपये-पैसे के मामले में फैसला काफी सोचकर करने की जरूरत है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आपको शाम के वक्‍त कोई अच्‍छी सूचना मिल सकती है और आपका मन प्रसन्‍न होगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आप गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च करेंगे। आपको ऑफिस में किसी सहयोगी से तनाव मिल सकता है और आपका झगड़ा हो सकता है। आपको धन के लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा और आज आपके अंदर कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन रहेगी। आपका मन नहीं लगेगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे। खान-पान में संयम रखें। किसी से फालतू बातें न करें और अपने काम पर फोकस करें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में वृद्धि का दिन है। आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज आपको किसी मामले में झगड़े और विवाद से बचने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संमय रखें, वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का अंत होगा और आपको सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। बेहतर होगा कि आप मेहनत से काम करें।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता से भरा होगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपको अचानक से कहीं से रुका धन मिल सकता है।
मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। आज आप विवेक का प्रयोग करके जो फैसले लेंगे उससे आपको लाभ होगा। आपको रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। आज आपकी प्रियजनों से भेंट संभव है।
कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आज आपको किसी कारण से दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा पर जाने से आपके कार्य सफल होंगे और मन के अनुसार परिणाम मिलने से प्रसन्‍नता होगी।
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन विजय कारक है। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। ऑफिस में लोगों के साथ आपके संबंध पहले से मधुर होंगे।