कैंसर से बचाते हैं सूरजमुखी के बीज, बढ़ाते हैं पुरुषों की फर्टिलिटी, जानिए कमाल के फायदे...
एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, फ्लेवोनोइड्स और CLA (कैंसर रोधी फैटी एसिड) से भरपूर सनफ्लावर सीड्स कैंसर को पनपने से रोकते हैं।
फास्फोरस, मैग्नीशियम और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर सनफ्लाॅवर सीड्स ब्रेन के फंक्शन को इंप्रूव करते हैं।
सनफ्लावर सीड्स प्लांट प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं जो मांसपेशियों को मरम्मत करने, बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करते हैं।
सनफ्लाॅवर सीड्स मेल फर्टिलिटी को बढ़ाते है। इसमें जिंक, फोलेट और सेलेनियम की अच्छी मात्रा होती है। जिसके चलते यह स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी को बढ़ाता है।
इनमें मौजूद हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट की बीमारियों के जोखिम को काम करते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लिसराइड लेवल को भी कम करते हैं।
हेल्दी फैट्स और विटामिन ई से भरपूर सनफ्लावर सीड्स त्वचा और बालों की सुंदरता बढ़ाते हैं।
इसमें ट्रिप्टोफन एमीनो एसिड होता है जो सेरेटोनिन का उत्पादन बढ़ाता है और आप खुद को खुश महसूस करते हैं। साथ ही डिप्रेशन और तनाव से आपका बचाव होता है।
सनफ्लावर सीड्स के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
यह भूख को नियंत्रित करते हैं और इस तरह वजन कम करने में मददगार होते हैं।
फ्लावर सीड्स कैल्शियम, मैग्नीशियम फास्फोरस और काॅपर का अच्छा स्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
सनफ्लाॅवर सीड्स के सेवन से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।