Suhani Bhatnagar Death: नही रही आमिर खान की ये दंगल गर्ल, 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...
बॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर के पूरे शरीर में फ्लूइड जमा हो गया था। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उसके रिएक्शन की वजह से धीरे-धीरे उनके शरीर में फ्लूइड जमा होने लगा, जिसकी वजह से वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था।
लेकिन अफसोस डॉक्टर उन्हें बचा न सके और 17 फरवरी 2024 को सुहानी भटनागर का निधन हो गया। सुहानी भटनागर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
तबियत ज्यादा खराब होने के बाद परिवार के लोगों ने सुहानी भटनागर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस बीमारी से लड़ते लड़ते सुहानी भटनागर का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी भटनागर का आज फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर ने सुहानी भटनागर के फैंस को सकते में डाल दिया है।
किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लोग सोसल मीडिया के जरिए सुहानी भटनागर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें फिल्म दंगल में सुहानी भटनागर ने आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का रोल निभाया था। फिल्म में बबीता फोगाट बनकर सुहानी भटनागर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म दंगल में काम करके सुहानी भटनागर रातों रात स्टार बन गई थीं।
हर कोई सुहानी भटनागर की एक्टिंग की जमकर तारीफ करता नजर आया था। दंगल के सफल होने के बाद सुहानी भटनागर ने कहा था कि वो अपनी पढ़ाी पर फोकस कर रही हैं।
पढ़ाई खत्म करके सुहानी भटनागर बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करना चाहती थीं। हालांकि किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। सुहानी भटनागर की मौत ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।