तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं। आप यदि किसी को धन उधार दें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके दें, नहीं तो आपके उस धन के डूबने की संभावना है। किसी जमीन जायदाद आदि की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत होगी।