पीपल का पेड़ हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखने की ज़बरदस्त क्षमता रखता है। यह पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ है।

हमें प्राणवायु देने वाले इस पेड़ की पत्तियों से लेकर, फल, छाल और जड़ तक सभी हिस्से गुणकारी हैं।आइए स्वास्थ्य के लिये इसके फायदों को जानते हैं।
पीपल सांस के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शुद्ध हवा देता है। पीपल के पत्तों का रस अस्थमा और खांसी को ठीक करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पीपल के कोमल पत्तों को नियमित रूप से चबाने पर तनाव में कमी होती है।
पीपल की पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसके पत्तों का जूस नियमित तौर पर पीने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है।
पीपल की पत्तियों का जूस पीने से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार पीपल की ताजी जड़ को भिगोकर चेहरे पर इसका लेप करने से झुर्रियां कम होने लगती हैं।
पीपल के पेड़ की दातून से दांतों को साफ करना बहुत फायदेमंद है। साथ ही इसकी पत्तियों का पेस्ट मुंह की दुर्गंध दूर भगाता है।
पीपल के पत्तों का सेवन पुरुषों का स्टेमिना बढ़ाने में कारगर है। साथ ही इसके सुखाए गए फलों का 5 ग्राम चूर्ण सुबह- शाम दूध के साथ लेने पर स्पर्म काउंट में वृद्धि होती है।
पीपल के पत्तों का रस पेट की समस्याओं को भी ठीक करता है। यह पित्त नाशक होता है। कब्ज़ और गैस की समस्या को भी दूर करता है।
पीपल के पत्तों को मसलकर सूंघने से नाक में से खून आना (नकसीर) बंद हो जाता है।