Somwar Rashifal: इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम, बढ़ेगा धन-दौलत, जानिए अपना राशिफल...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप कुछ निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब होने की संभावना है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। खान-पान से संबंधित यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उसपर ध्यान दें। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक व्यापार के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी रचनात्मक कार्यों पर पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। इस दौरान आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से भी निजात मिलेगा। आपको बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आपके लिए कुछ बेवजह की उलझने लेकर आएगा। आपअपने से ज्यादा औरों के कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। भाग दौड़अधिक रहेगी। आपकी वाणी की सौम्यता बनी रहेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। साख व सम्मान मे वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी गलती को कार्यक्षेत्र में दोहराने से बचना होगा, नहीं तो आपके आपके प्रमोशन पर प्रभाव पड़ सकता है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज अपने सभी कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो वह भी आपको वापस कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से बातचीत आज्ञा लेकर जाएं। घर परिवार में सभी लोग आपका सम्मान करेंगे।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बनेंगे। व्यवसाय में आप अपनी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आपने कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपको परेशान कर सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई में समस्या बनी रहने के कारण उनके व्यवहार में कुछ बदलाव रहेगा, जिसकी आपको चिंता होगी।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक फायदेमंद रहेगा, क्योंकि ससुराल पक्ष से यदि आपने कोई धन संबंधित मदद मांगी थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन फिर भी इसका असर आपके कामों पर नहीं पड़ेगा। इनकम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में यदि हाथ डालेंगे, तो उसमें कुछ विघन तो आएंगे, लेकिन फिर भी वह आपको मिल सकती है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा ताकि उन्हें कोई मजबूत पद मिल सके। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, क्योंकि भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य की सेहत कमजोर चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होने की संभावना है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना लें। आपको घर व बाहर लोगों से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी से समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ तनाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।