किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बाबा भोलेनाथ, कृपा से पाएंगे धन-दौलत, जानिए अपना राशिफल

मेष राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली है और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपको हर मामले में जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपके परिवार के लोग हर प्रकार से आपकी मदद करेंगे। शाम के समय कोई रुका काम पूरा होने से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। शाम को निराशाजनक समाचार मिलने निराश न हों। रात का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख शांति से भरा होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों से लाभ होगा। आपकी पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्‍मान बढ़ेगा। कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है और आपको काम ज्‍यादा करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और आपको प्‍यार भरपूर मिलेगा।
मिथुन राशि के लोगों का दिन खास है और आज आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है और आपको नुकसान हो सकता है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और कार्यक्षेत्र में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आप अवने करियर के मामले में किसी से सलाह मांग सकते हैं। शाम को कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं और उसमें आपका कुछ खर्च भी होगा।
कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आपको कहीं जरूरी यात्रा पर जाने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा। शाम से लेकर रात तक आपको अच्‍छे लोगों का साथ मिलेगा और मन काफी प्रसन्‍न होगा।
सिंह राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपको आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा और सम्‍मान मिलेगा। आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और लाभ होगा। आपको किसी कारण से थकान अधिक लगेगी और आज आपकी भागदौड़ भी काफी रहेगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और मुकदमे या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।
तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। पास और दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं। आपके संबंध सभी लोगों के साथ मधुर होंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपका दिन शुभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे। आज आपकी बीमारी की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और कोई प्रिय व्‍यक्ति आज मिलने आपके घर आ सकता है। परिवार के लोगो से आपको हर मामले में मदद मिलेगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।
धनु राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपको सरकारी मामलों में हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज शाम को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आपको कर्मचारियों से हर प्रकार हा सहयोग और सम्‍मान मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात को आज आपके यहां अतिथियों का आगमन हो सकता है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति से आपका तनाव बढ़ सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराशा हो सकती है। सावधान रहें और किसी की बातों पर भरोसा न करें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़ा करने से बचें।
मीन राशि के लोगों का दिन सम्‍मान से भरा होगा। किसी कारण से आपको तनाव हो सकता है। कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, आपके संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर आपका खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। किसी कारण से आपकी मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं।