Saptahik Rashifal: इस सप्ताह के 7 दिनों तक इन राशियों का पैसों से भरी रहेगी जेब, मां लक्ष्मी की भरपूर बरसेगी कृपा...
मेष राशि- इस सप्ताह आपके मन में नकारात्मक विचार छाए रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
वृष राशि- इस सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। शुभ सूचना मिल सकती है। अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरजि़म्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।
मिथुन राशि- इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। जितनी समझदारी और चतुराई से काम लेंगे, उतने सफल होंगे। आपको सफलता के मार्ग हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपने जीवन में नई खुशियां अर्जित करने में कामयाबी हासिल करेंगे।
कर्क राशि- यह सप्ताह आपका भाग्य पुष्प की तरह खिल उठने वाला है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था बढ़ेगी। सीनियर्स को इंप्रेस करेंगे। प्रमोशंस के चांसेज बने हुए हैं।
सिंह राशि- इस सप्ताह प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। आप पैसा कमाने के लिए एक परियोजना बना सकते हैं। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा संभव है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।
कन्या राशि- इस सप्ताह आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। घर परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। आपका जीवन आनंदित बना रहने वाला है। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। बजट बनाकर प्लान्स को फॉलो करें। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है।
तुला राशि- इस सप्ताह धन लाभ एवम अनेक कार्य पूर्ण होने का समय चल रहा है, चतुर्दिक लाभ होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। आपकी अधूरी पड़ी हुई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि- इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में खुशियों के पल बढ़ेंगे। आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा।
धनु राशि- इस सप्ताह समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। सोशल एक्टिविटीज में आगे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि- इस सप्ताह जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं। भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद दूर हो सकते हैं। परेशानियों को पार करते हुए आगे बढ़ेंगे। बजट बनाकर कार्य करें। बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि- इस सप्ताह घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। बिजनस डील्स में सफल रहेंगी। अच्छे प्रपोजल्स पर विचार अवश्य करें। कुछ चीजें आपके काम को बिगड़ सकती हैं।
मीन राशि- इस सप्ताह पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों के वेतन में बढ़ोतरी और उन्नति की खबर मिलने की संभावना बन रही है। आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। व्यवसाय धंधे से संबंधित तमाम बड़ी समस्याएं से छुटकारा मिलेगा।