शुक्रवार राशिफल: मेष, वृष, सहित इन 8 राशियों को खास चेतावनी, नौकरी, धन-दौलत समते इस चीजों में मिलेगा बड़ा झटका, जानिए...
मेष राशि:- आज का दिन नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं।
वृष राशि:- आज सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने के रास्ते दिखाएं ,व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है,अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि:- आज का दिन सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। कोर्ट से संबंधित कामों के लिए अच्छा दिन नहीं हैं, बच्चो का स्वास्थ खारब हो सकता हैं।
कर्क राशि:- आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
सिंह राशि:- आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
कन्या राशि:- आज दिन मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
तुला राशि:- आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी।
वृश्चिक राशि:- आज दिन परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।
धनु राशि:- आज महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। जातक की नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा।
मकर राशि:- आज धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि:- आज सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा।
मीन राशि:- आज नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।