Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 9 January 2025: आशका को जबरन अपने में बसाएगा रजत, सवि को घाव देगा अर्श...
आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, सई नन्ही पुलिस ऑफिसर बनती है। वहीं उसके साथ-साथ ठक्कर परिवार के बाकी सदस्य वो सीन रीक्रिएट करते हैं।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 9 January 2025: आशका को जबरन अपने में बसाएगा रजत, सवि को घाव देगा अर्श...
जहां सवि अपने बाबा की याद्दाश्त लाने की कोशिश करती है। ये सब देख सवि भावुक हो जाती है। जिस तरह से ईशान ने सवि के आजूबा की याद्दाश्त वापिस लाने के लिए गाना गाया था।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 9 January 2025: आशका को जबरन अपने में बसाएगा रजत, सवि को घाव देगा अर्श...
उसी तरह से रजत भी याद्दाश्त वापिस लाने के लिए गाना गाता है। यहां तक कि रजत वो क्वोट भी कहता है, जो सवि परेशान होने पर बोलती है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 9 January 2025: आशका को जबरन अपने में बसाएगा रजत, सवि को घाव देगा अर्श...
सई सवि से कहती है कि आपने अपने आजूबा से वादा किया था कि आप आईएएस ऑफिसर बनकर रहेंगी।
तो आप ये वादा पूरा कीजिए और यही मेरा रिटर्न गिफ्ट होगा। सई अपनी परी मम्मा से आईएएस बनने के लिए जिद करने लगती है।
शो में आप आगे देखेंगे कि, सवि अपनी बेटी को देख पहले उसे गले से लगा लेती है। इतना ही नहीं, वो सई से वादा करती है कि वो आईएएस का सपना पूरा करेगी और अपने आजूबा से किया हुआ वादा भी निभाएगी।
दूसरी तरफ अर्श के दिमाग में खिचड़ी पक रही होती है। वो सवि से बदला लेने का फैसला करता है और उसके लिए मृणमय का इस्तेमाल करता है। जिगर इन सब चीजों में अर्श को रोकता है।
लेकिन वो उसकी एक भी बात नहीं मानता। अर्श मृणमय को जानबूझकर बेसमेंट में भेजता है। खुद भी वो उसके पीछे-पीछे जाता है और उससे बदतमीजी करता है। अर्श कहता है कि तुझपर तो मेरी बहुत पहले से नजर थी।
तू एक बार हां कह दे, मैं तुझे रानी बनाकर रखूंगा। रजत जबरदस्ती आशका को घर लेकर चला आएगा, जिसे देख बाकी परिवार परेशान होगा। रजत कहेगा कि अब से आशका हमारे साथ ही रहेगी।
Explore